क्वालकॉम से हार गया ऐपल, Snapdragon 865 नए A14 Bionic चिप से बेहतर

नई दिल्ली कैलिफोर्निया की कंपनी ऐपल की ओर से इस सप्ताह iPad Air 2020 के साथ नया A14 Bionic चिपसेट भी लॉन्च किया गया है। यही चिपसेट नई सीरीज में भी दिया जाएगा। मार्केट में इसकी टक्कर क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 800 सीरीज के प्रोसेसर से होगी। हर साल ऐपल अपने पावरफुल और पावर एफिशंट चिप की मदद से क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिप को पीछे छोड़ देता है लेकिन इस बार बाजी पलट गई है। बेंचमार्क स्कोर्स की मानें तो Snapdragon 865 ऐपल के नए A14 Bionic चिप से बेहतर है। लीक्ड Antutu बेंचमार्क स्कोर पॉप्युलर टिप्सटर Ice Universe की ओर से शेयर किया गया है और इसमें ऐपल का सबसे पावरफुल चिपसेट एक अलग ही कहानी कह रहा है। टिप्सटर ने ट्वीट कर नए चिपसेट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और लिखा है कि में किए गए AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट के रिजल्ट्स दिखाते हैं कि नए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस निराश करने वाली है। ऐसा पहली बार है, जब ऐपल के चिपसेट की परफॉर्मेंस को क्वालकॉम ने पीछे छोड़ा है। पढ़ें: यह हो सकती है वजह टिप्सटर की मानें तो चिपसेट का AnTuTu स्कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 से भी कम है। लीक्ड स्क्रीनशॉट में iPhone 11 Pro Max के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल पर किया गया टेस्ट दिख रहा है और फोन iOS 14.1 पर चल रहा है। इन स्पेसिफिकेशंस के साथ फाइनल स्कोर 572333 आया है। टेस्ट में CPU स्कोर 167527 और GPU स्कोर 222071 सामने आया है। हालांकि, टिप्सटर ने माना है कि नए चिपसेट का फोकस कम पावर यूज करने और हीट जेनरेट करने पर हो सकता है। पढ़ें: स्नैपड्रैगन 865 टॉप पर नए प्रोसेसर के साथ ऐपल बेहतर AI परफॉर्मेंस के बजाय ऑप्टिमाइज्ड बैटरी यूज और हीट मैनेजमेंट ऑफर कर सकता है, लेकिन क्वालकॉम से पिछड़ना कंपनी के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। उदाहरण के लिए Asus ROG Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 629245 रहा है। वहीं, Xiaomi Mi 10 Ultra में मिलने वाला स्नैपड्रैगन 865 टॉप पर है और इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर टेस्ट में 646730 रहा है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2ZSvtd4

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट