आ रही नई Samsung Galaxy F स्मार्टफोन सीरीज, कैमरा होगी खासियत

नई दिल्ली। अभी तक सिर्फ ऐसी अटकलें थीं कि अपना Galaxy F41 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि अब कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी कि सैमसंग जल्द गैलेक्सी F सीरीज का नया फोन लाने जा रही है। इतना ही नहीं, इस फोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल सैमसंग इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है। इसमें कंपनी ने लिखा, 'नया गैलेक्सी F आपको ऊपर जरूर अपनी छाप छोड़ेगा। बने रहिए सैमसंग के साथ।' कंपनी ने सीरीज का जिक्र तो किया, लेकिन स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया। हालांकि अनुमान है कि यह स्मार्टफोन हो सकता है। मिड रेंज स्मार्टफोन होगा Galaxy F41 अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी F41 कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन होगा। इसे सितंबर का आखिरी या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि गैलेक्सी एफ सीरीज की कीमत 15 से 20 हजार रुपये के बीच होगी और इसमें मुख्य केंद्र कैमरा होगा। ऐसे होंगे स्पेसिफिकेशंस सैमसंग के सपॉर्ट पेज पर गैलेक्सी F41 स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है। इसके यूजर मैनुअल से पता चलता है कि फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया होगा। पीछे की तरफ इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं, बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिल सकती है। यह दो स्टोरेज वेरियंट और तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2RKjnhM

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट