नई दिल्ली रेडमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन और को आज दोपहर 12 बजे से सेल में खरीदा जा सकता है। यूजर इस फोन को ऐमजॉन इंडिया और mi.com से खरीद सकते हैं। दोनों फोन में बजट सेगमेंट के हिसाब के कई बेस्ट-इन-क्लास फीचर दिए गए हैं। आज की सेल में आप रेडमी 9 और रेडमी 9 प्राइम को कुछ आकर्षक ऑफर में भी खरीद सकते हैं। रेडमी 9 प्राइम और रेडमी 9 की कीमत और ऑफर रेडमी 9 प्राइम दो वेरियंट 4जीबी+64जीबी और 4जीबी+128जीबी में आता है। मैट ब्लैक, मिंट ग्रीन, स्पेस ब्लू और सनराइज फ्लेयर कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। बात अगर रेडमी 9 की करें तो इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन भी 4जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑपेशन में आता है। रेडमी 9 कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज कलर वेरियंट में आता है। आज की सेल में इन दोनों स्मार्टफोन्स को आकर्षक बैंक कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। रेडमी 9 प्राइम के स्पेसफिकेशन्स फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का फुल-एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। 4जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 SoC प्रोसेसर लगा है। 512जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ आने वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 11 ओएस पर काम करता है। फटॉग्रफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। यहां 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी शूटर, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5,020mAh की बैटरी दी गई है। रेडमी 9 के स्पेसिफिकेशन्स रेडमी 9 में आपको 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का एचडी+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले मिलेगा। 4जीबी रैम वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जरूरत पड़ने पर फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 पर काम करने वाले इस फोन में फटॉग्रफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए आपको 5 मेगापिक्स का कैमरा मिलेगा। रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3i7Slwj
0 Comments