पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन योहानेस ने 97.76 मीटर दूर भाला फेंका, इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने; जेलेज्नी 98.48 मी के साथ टॉप पर

पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन जर्मनी के जेवेलियन थ्रोअर योहानेस वेटेर रविवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने पोलैंड के एक टूर्नामेंट में 97.76 मीटर दूर भाला फेंका। ऐसा करने वाले वे इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले चेकोस्लोवाकिया के जन जेलेज्नी ने 1996 में 98.48 मीटर दूर भाला फेंका था। 24 साल से यह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम है। जेलेज्नी तीन बार को ओलिंपिक चैम्पियन भी रह चुके हैं।

खुद का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
वहीं, वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूके योहानेस ने 2017 के लंदन में हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता था। वे जेलेज्नी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके, लेकिन उन्होंने खुद का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड से 4 मीटर ज्यादा दूर गोल फेंका।

थॉमस रोहलेर को पीछे छोड़ा
इसी के साथ योहानेस ने हमवतन थॉमस रोहलेर को पीछे छोड़ दिया है। रोहलेर 2017 में 93.90 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरे एथलीट बने थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जर्मनी के जेवेलियन थ्रोअर योहानेस वेटेर ने 2017 के लंदन में हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता था। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVwEjU

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट