नई दिल्ली रेडमी का धांसू बजट स्मार्टफोन आज सेल में उपलब्ध होने वाला है। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से mi.com और ऐमजॉन इंडिया पर होगी। 64जीबी तक के रैम के साथ आने वाला यह फोन मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर, दमदार बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसे कुछ शानदार फीचर्स के साथ आता है। कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन के 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 4जीबी रैम+128जीबी वाले वेरियंट के लिए आपको 9,999 रुपये खर्च करने होंगे। रेडमी 9 के स्पेसिफिकेशन्स फोन में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का एचडी+ डॉट-ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। 4जीबी तक के रैम के साथ आने वाले इस फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G35 SoC प्रोसेसर मिलता है। 64जीबी और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फटॉग्रफी के लिए इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फनो में आपको 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए गए हैं। ड्यूल नैनो सिम सपॉर्ट करने वाले में MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/32LcfrV
0 Comments