Poco M2 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, बजट रेंज में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर

नई दिल्ली पोको का नया स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन 6जीबी रैम और वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। टीजर के मुताबिक कंपनी इस फोन में फुल एचडी+ रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले देने वाली है। यह फोन इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए Poco M2 Pro का लाइट वर्जन होगा। कंपनी पोको M2 को एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी के ऑफिशल फेसबुक अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। आप चाहें तो यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इस लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं। पोको M2 के स्पेसिफिकेशन्स फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। लेटेस्ट टीजर्स की मानें तो यह फोन 6जीबी रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा। फोन में फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी मिल सकती है। फटॉग्रफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ चार रियर कैमरे मिलेंगे। बेहतर फटॉग्रफी एक्सपीरियंस के लिए इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मिल सकता है। बायॉमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए कंपनी इस फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दे सकती है। कीमत की बात करें तो अभी यह कहना मुश्किल है कि कंपनी इस फोन को किस प्राइसटैग के साथ लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि फोन पोको M2 प्रो से कम कीमत के साथ आएगा। पोको M2 प्रो को कंपनी ने 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। ऐसे में माना जा सकता है कि नया पोको M2 बजट सेगमेंट में आ सकता है। फोन की सेल लॉन्च के कुछ दिन बाद फ्लिपकार्ट पर शुरू हो सकती है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3jWUifO

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट