नई दिल्ली HMD Global आज ब्रैंड के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। फिनलैंड की कंपनी आज एक लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट के लिए कंपनी 'unveil a new chapter for phones' टैगलाइन का इस्तेमाल कर रही है। नोकिया लॉन्च इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे होगी। लॉन्च इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ने अभी तक आने वाले स्मार्टफोन्क से जुड़ी किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी द्वारा जारी किए टीजर से दो के आने का पता चलता है। नोकिया के कुछ फोन्स के बारे में हाल ही में लीक्स में भी जानकारी सामने आई है। नोकिया के आज आयोजित होने वाले इवेंट में Nokia 2.4, और Nokia 7.3 लॉन्च किए जा सकते हैं। Nokia 9.3 PureView के बारे में भी कई बार जानकारी लीक में सामने आई है। इस फोन को साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। Nokia 2.4 में 6.5 इंच डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। फोन में दो रियर कैमरे और एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होने की उम्मीद है। की लीक तस्वीरों से खुलासा होता है कि इस फोन की कैमरा डिजाइन में बदलाव होगा। इस फोन में 3 जीबी रैम व व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर व 4000mAh बैटरी होने की उम्मीद है। नोकिया 7.3 के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। यह एचएमएडी ग्लोबल का दूसरा बड़ा फोन होगा जिसे मार्च में लॉन्च हुए नोकिया 8.3 5G और नोकिया 5.3 के बाद पेश किया जाएगा। HMD Global ने इवेंट में एक स्पेशल गेस्ट के भी आने की जानकारी दी है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3mJT8Gs
0 Comments