नई दिल्ली अगर आप अपने स्मार्टफोन के लिए एक पावर बैंक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Xiaomi आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने रेडमी ब्रैंड के तहत आने वाले 20,000 mAh के की कीमत में 200 रुपये की कटौती की है। 1,599 रुपये के प्राइसटैग के साथ लॉन्च हुए इस रेडमी पावरबैंक को अब आप 1,399 रुपये में खरीद सकते हैं। पावर बैंक को मिले इस प्राइस कट की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से दी। ट्वीट में कंपनी ने यह भी बताया कि इस पावर बैंक को Mi होम स्टोर्स के अलावा यूजर अपने नजदीकी रिटेल आउटलेट से भी खरीद सकते हैं। रेडमी का यह पावर बैंक ब्लैक और वाइट कलर में आता है। 20000mAh की कपैसिटी वाले इस पावर बैंक में दो इनपुट पोर्ट दिए हैं। इनमें से एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट और दूसरा यूएसबी टाइप-C पोर्ट है। पावर बैंक में दो आउटपुट पोर्ट भी दिए गए हैं। लॉन्च हुआ रेडमी 9i इसी बीच कंपनी ने पिछले हफ्ते भारत में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 9i को लॉन्च किया है। फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 8,299 रुपये है। वहीं, इसका 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट 9,299 रुपये की कीमत के साथ आता है। फोन में 6.53 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। फटॉग्रफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/32Rf9v9
0 Comments