नई दिल्ली चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी की ओर से लेटेस्ट कस्टम यूजर इंटरफेस MIUI 12 रिलीज कर दिया गया है और यह अपडेट कंपनी के प्रीमियम डिवाइसेज को मिल रहा है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि धीरे-धीरे MIUI 12 सभी स्मार्टफोन्स के लिए रोलआउट किया जाएगा और भारत में इसकी शुरुआत भी हो गई है। अब कंपनी मिडरेंज डिवाइस Redmi Note 9 Pro Max के लिए MIUI 12 भारत में रोलआउट कर रही है। जल्द ही बाकी इंडियन डिवाइसेज को भी यह अपडेट मिलेगा। शुरुआती बीटा टेस्टिंग के बाद फोन का स्टेबल अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) अवेलेबल है और Redmi Note 9 Pro यूजर्स लेटेस्ट यूआई के बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नया अपडेट फर्मवेयर वर्जन V12.0.1.0.QJWINXM के साथ आ रहा है और इसे कई फेज में रोलआउट किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी शाओमी यूजर हैं तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। शुरुआती फेज में कंपनी Mi 10 5G और Redmi K20 Pro जैसे फोन्स के लिए अपडेट लाई थी। पढ़ें: कैमरा ऐप में भी चेंज शाओमी का नया ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड है और कंपनी ने इसमें कई एलिमेंट्स और अडिशनल फीचर्स शामिल किए हैं। इसके अलावा नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कैमरा ऐप को भी पूरी तरह से बदला गया है और इंप्रूव्ड इमेज प्रोसेसिंग भी यूजर्स को मिलेगी। पिछले कस्टम वर्जन्स में ढेरों ऐड्स दिखाए जाने और प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स होने की वजह से यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। कंपनी सॉफ्टवेयर से जुड़ी पिछली सभी दिक्कतों को दूर कर क्लीन एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है। पढ़ें: प्रिवेसी पर फोकस नए MIUI 12 में यूजर्स को कुछ प्रिवेसी और डेटा सिक्यॉरिटी से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने नोटिफिकेशन पैनल से लेकर सेटिंग्स तक को रीडिजाइन किया है। शाओमी पर रिसर्चर्स ने यूजर्स की स्क्रीन और ब्राउजिंग डेटा रिकॉर्ड करने जैसे आरोप भी लगाए थे, यही वजह है कि कंपनी यूजर्स को पूरा कंट्रोल और प्रिवेसी फीचर्स देकर उनका भरोसा जीतने की कोशिश भी नए अपडेट के साथ कर रही है। आप शाओमी फोन की सेटिंग्स में जाकर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट चेक कर सकते हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2FQw2gv
0 Comments