शाओमी आज लॉन्च करेगी Mi TV Horizon Edition, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर

नई दिल्ली Xiaomi आज दोपहर 12 बजे भारत में Mi TV Horizon एडिशन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने होराइजन एडिशन को कई मौकों पर टीज किया है। बताया जा रहा है कि इस के टीवी में 5000 ऐप्स को ऐक्सेस किया जा सकता है। इससे पता चलता है कि यह सीरीज ऐंड्रॉयड टीवी ओएस और गूगल प्ले स्टोर के साथ आएगी। शानदार पिक्चर क्वॉलिटी के लिए टीवी में खास डिस्प्ले टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी को लेकर आई पिछली लीक्स की मानें तो इस सीरीज में एक्सपैंसिव व्यू और ‘quintessential display tech' देखने को मिलेगा। टीवी को स्टैंडबाय मोड से तुरंत ऑन करने के लिए इसमें खास क्विक वेक फीचर दिया गया है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को आप यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। मिल सकते हैं ये फीचर हाल में आई एक लीक की मानें तो Mi TV होराइजन एडिशन में पतले फ्रेम के साथ इनवर्टेड V शेप स्टैंड डिजाइन मिलेगा। लीक के अनुसार टीवी के बॉटम चिन में Mi लोगो दिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि होराइजन एडिशन में पैचवॉल UI पर बेस्ड ऐंड्रॉयड टीवी 9 सॉफ्टवेयर दिया गया है। टीवी में 1जीबी रैम और 8जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ Cortex- A53 प्रोसेसर दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इस टीवी में आपको 43 इंच का फुल एचडी एलईडी डिस्प्ले मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस सीरीज के टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी-A पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ गूगल असिस्टेंट और गूगल डेटा सेवर टेक्नॉलजी का सपॉर्ट मिल सकता है। दमदार साउंड के लिए इस टीवी में DTS-HD टेक्नॉलजी के साथ 20 वॉट के स्पीकर्स दिए जा सकते हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3h3L4ws

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट