नई दिल्ली की शुरुआत के समय से ही जियो और के बीच प्रतिद्वन्दिता चल रही है। दोनों कंपनियों ने एक दाम वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किए जिनमें अलग-अलग फायदे दिए जाते हैं। लेकिन जियो और एयरटेल के अलावा () भी लगातार इस रेस में बनी हुई है और सेम रेंज में रिचार्ज पैक ऑफर करती है। एयरटेल और Vi के पास 599 रुपये वाले प्लान हैं जबकि जियो के पास 598 रुपये वाला पैक मौजूद है। आइये करते हैं इन तीनों प्रीपेड पैक की तुलना और जानते हैं किसका प्लान है बेहतर। 598 रुपये वाला जियो प्लान के 598 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस पैक में कुल 112 जीबी डेटा मिलता है। यानी हर दिन मिलने वाले डेटा की लिमिट 2 जीबी है। जियो के ग्राहकों को कॉलिगं के लिए इस प्लान में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर 2000FUP कॉलिंग मिनट्स दिए जाते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है। जियो का यह प्लान इसलिए भी खास है कि इस पैक में 399 रुपये के फायदे वाली डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी 1 साल के लिए ऑफर किया जाता है।ॉ 599 रुपये वाला एयरटेल प्लान एयरटेल के 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस पैक में ग्राहकों को हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल ऑफर की जाती है। एयरटेल के इस पैक में कॉलिंग के लिए कोई FUP लिमिट नहीं है। हर दिन 100 एसएमएस इस पैक में फ्री मिलते हैं। एयरटेल के इस रिचार्ज पैक में डिज्नी+हॉटस्टार VIP प्लान फ्री मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम, हैलोट्यून्स, विंक म्यूज़िक, 1 साल के लिए शॉ अकेडमी, और फास्टैग पर 150 रुपये कैशबैक ऑफर किया जाता है। 599 रुपये वाला Vi प्लान वोडाफोन आइडिया जो अब Vi बन चुका है, उसके पास भी 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान मौजूद है। इस पैक में हर दिन 1.5 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर नेटवर्क पर कॉलिंग पूरी तरह मुफ्त है। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं। इस पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 5 जीबी डेटा अतिरिक्त दिया जाता है। Vi के इस रिचार्ज पैक में MPL पर गेम खेलने क लिए 125 रुपये बोनस कैश और ज़ोमैटो से ऑर्डर करने पर 75 रुपये डेली डिस्काउंट मिलता है। लेकिन Vi के इस रिचार्ज पैक में कोई OTT बेनिफिट नहीं मिलता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/33O7KMj
0 Comments