नई दिल्ली टेक ब्रैंड इनफिनिक्स की ओर से काफी कम कीमत में पावरफुल फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स ऑफर किए जाते हैं। जुलाई में कंपनी बजट सेगमेंट में नया Infinix Smart 4 Plus लेकर आई है और आज इसे खरीदने का मौका बायर्स को मिल रहा है। पावरफुल 6000mAh बैटरी वाले इस फोन को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की ऑफिशल साइट पर भी खरीदा जा सकता है। यह फोन खरीदने वाले बायर्स को कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। कीमत और ऑफर्स Infinix Smart 4 Plus में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है और इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है। 6000mAh बैटरी वाला यह सबसे सस्ता फोन है। फोन चार कलर ऑप्शंस- मिडनाइट ब्लैक, ओसन वेव, क्वेट्जेल स्यॉन और वॉयलेट में खरीदा जा सकता है। फोन खरीदने वाले बायर्स को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक और डिस्काउंट मिल रहा है। की बैंक ऑफर्स के साथ बायर्स फोन नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा सकते हैं। पढ़ें: Infinix Smart 4 Plus के स्पेसिफिकेशंस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का एचडी+ ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 मिलता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio A25 प्रोसेसर मिलता है और 3 जीबी रैम दी गई है। फोन के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 6.2 ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को दिया गया है। पढ़ें: बजट फोन के कैमरे की बात करें तो रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ एक डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। रियर कैमरा मॉड्यूल में तीन एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलता है और पावरफुल 6000mAh की बैटरी लंबा बैकअप देने के लिए 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3haGdta
0 Comments