सुशांत के लिए लाखों लोगों ने की प्रार्थना, हाथ जोड़कर शेयर की फोटो, बहन ने जताया सभी का आभार

सुशांत की बहन ने फैंस का जताया आभार Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया, जिसमें दुनियाभर के लाखों लोग शामिल हुए। उन्होंने सुशांत के लिए प्रार्थना की और हाथ जोड़कर अपनी फोटो पोस्ट की। ऐसे में श्वेता ने सभी का आभार व्यक्त किया है। 

सुशांत के लिए बड़ी तादाद में लोग 'ग्लोबल प्रेयर मीट' में जुड़े। ऐसे में सुशांत की बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- "सुशांत की प्रार्थना के लिए दुनिया भर से एक मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए। यह एक आध्यात्मिक क्रांति है और यह दुनिया भर में गति प्राप्त कर रहा है, हमारी प्रार्थना अनुत्तरित नहीं रहेगी।"

श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जो सुशांत की प्रार्थना सभा का था। इसमें परिवार के सभी लोग महामृत्युजंय का जाप करते दिखाई दे रहे हैं। 

सुशांत की बहन ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर अपनी फोटो शेयर करें और सुशांत के लिए न्याय की मांग करें।



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2FnFcAO

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट