सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची वकील, 3 घंटे बाद हुई रवाना

सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है Image Source : INSTAGRAM: @RHEA_CHAKRABORTY

पटना के रहने वाले और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित पांच अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। 

दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती की वकील अनंदिनी फर्नांडिस उनके जुहू स्थित घर से पहुंची और करीब 3 घंटे बाद निकली। 

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची वकील

सुशांत के पिता की FIR पर बोली कंगना रनौत, अब होगी इस पूरे मामले की जांच

बिहार से चार पुलिसकर्मियों की टीम मुंबई पहुंची है और मुंबई टीम के साथ मिलकर इंस्टिगेशन करेगी। सूत्रों की माने तो बिहार पुलिस ने इस मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मिलकर लेडीज कांस्टेबल दिए जाने की मांग की है। 

सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप 

राजीव नगर थाना प्रभारी योगेंद्र रविदास ने मंगलवार को बताया कि के. के. सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। राजीवनगर थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को भादवि की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर ये नया काम शुरू करना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, रिया पर रोड़े अटकाने का आरोप

इन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

सुशांत के पिता द्वारा 25 जुलाई को राजीव नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती के अलावे इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

रिया पर पैसा ठगने का आरोप 

सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में लिखा है, "मेरा बेटा 2019 से अभिनय जगत में बुलंदियों पर था। फिल्म जगत में काम करने के दौरान रिया चक्रवर्ती नाम की एक लड़की अपने परिजन और अन्य साथी के साथ सोची समझी साजिश के तहत मेरे बेटे सुशांत सिंह से जान पहचान बढ़ाने लग गई। जिससे वह सुशांत सिंह के अच्छे संपर्क का फायदा उठाकर अपने आप को अभिनय जगत में स्थापित कर पाए और सुशांत सिंह के करोड़ों रुपए पर अपना हाथ साफ कर सके यही उसकी योजना थी।" दर्ज प्राथमिकी में रिया पर पैसा ठगने का भी आरोप लगाया गया है वहीं सुशांत को भावनात्मक लड़का बताया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रिया का आखिरी पोस्ट, जानिए क्या लिखा था

FIR में सुशांत के पिता ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं, यहां पढ़िए

गौरतलब है कि पटना के रहने वाले सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत काफी कम समय में बॉलीवुड में सफल अभिनेताओं में शामिल हो चुके थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में इनकी भूमिका काफी चर्चित रही थी।

सुशांत की आत्महत्या को लेकर कई संगठनों ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी। मुंबई पुलिस हालांकि इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/3f9g6lp

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट