श्रद्धा कपूर का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान वडा पाव खाती आईं नज़र

श्रद्धा कपूर का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. हालांकि वे अपनी डाइट में बैलेंस बनाकर चलना पसंद करती हैं. वे उन एक्टर्स से काफी अलग हैं जो एक बेहद अनुशासित डाइट लेते हैं. श्रद्धा खुद कहती हैं कि वे एक फूडी हैं और उन्हें खाना बेहद पसंद है. श्रद्धा का ये फूडी अवतार एक बार फिर देखने को मिला जब वे वडा पाव खाते हुए नजर आईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वो डाइट प्लान भी फॉलो करती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना ही नियम तोड़ती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान वडा पाव खाती दिखाई दीं।

ये वीडियो 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के प्रमोशन के दौरान का है। इसमें श्रद्धा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनसे पूछा जा रहा है कि वो क्या खा रही हैं तो वो बड़ी ही मासूमियत से कहती हैं कि वो वडा पाव खा रही हैं। इस पर आवाज आती है- ये उनका दूसरा वडा पाव है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसमें वो और उनके भाई सिद्धांत कपूर सामान खरीदने एक स्टोर पहुंचे थे। दोनों ने कोरोना से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्ल्व्स पहने हुए थे। 

View this post on Instagram

Groceries adventure with my bhaiya @siddhanthkapoor 💜

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2MSfyF2

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट