अर्चना पूरन सिंह को आई 'द कपिल शर्मा शो' की याद, शेयर की ये थ्रोबैक फोटोज

अर्चना पूरन सिंह ने शेयर की पुरानी फोटोज Image Source : INSTAGRAM: @ARCHANAPURANSINGH

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस घातक महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया था, लेकिन अब जरुरतों को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। इस बीच अर्चना पूरन सिंह 'द कपिल शर्मा शो' को मिस कर रही हैं। बता दें कि अर्चना शो में बतौर जज नज़र आती थीं। 

अर्चना पूरन सिंह ने द कपिल शर्मा शो के सेट से अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि शो की याद आ रही है। ये फोटोज उस जगह की है, जहां अर्चना गेस्ट के तौर पर बैठा करती थीं। 

View this post on Instagram

#throwback #kapilsharmashow #TKSS

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

View this post on Instagram

#throwback #kapilsharmashow #missingset #TKSS #lovemywork

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

बता दें कि अर्चना पूरन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी जिंदगी के बारे में फैंस को बताती रहती हैं। वो कई मजेदार वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पेड़ से आम तोड़ने का देसी जुगाड़ बताया। 

इससे पहले लॉकडाउन से थोड़ी राहत मिलने पर वो घर से बाहर निकली थीं और सड़कों पर दौड़ लगाते हुए बाहर का हाल भी बताया था। अर्चना ने लिखा था कि लॉकडाउन थोड़ा खुला है तो घर के बाहर झांकना हुआ। हालांकि, खुद को हमें ही सुरक्षित करना पड़ेगा। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करिए।

 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/3hkDHCc

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट