इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। हालांकि, कई महीनों के लॉकडाउन के बाद अब जरुरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें छूट दी जा रही है। नियमों का पालन करते हुए मार्केट, मॉल्स और सिनेमाघरों को खोला जा रहा है। इसी बीच रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ऑस्ट्रेलिया और फिजी में दोबारा रिलीज होने जा रही है। बता दें कि ये मूवी भारत में साल 2018 में ही रिलीज हो चुकी है।
रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म के पोस्टर के जरिए बताया है कि फिजी और ऑस्ट्रेलिया में सिंबा रिलीज हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में ये फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
रणवीर सिंह को स्टार बनाने वाली ये 3 फिल्में सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी, क्यों नहीं बनी बात?
गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। वहीं 24 जून को घोषणा हुई थी कि न्यूजीलैंड में 'गोलमाल अगेन' को फिर से रिलीज किया जाएगा।
शेट्टी ने लिखा था, "न्यूजीलैंड ने सिनेमाघरों में 'गोलमाल अगेन' को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है, जो कि कोविड के बाद रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म है। न्यूजीलैंड अब कोविड मुक्त है और 25 जून को गोलमाल अगेन के साथ अपने थिएटर खोल रहा है। जैसा कि ठीक ही कहा गया है, 'द शो मस्ट गो ऑन ..'।"
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/31CMhH5
0 Comments