सुष्मिता सेन ने लिखा इमोशनल पोस्ट Image Source : INSTAGRAM
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई स्तब्ध है। फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही कई सवाल पूछे हैं कि क्या हम दर्द छिपाने में एक्सपर्ट हो गए हैं या फिर हमारे पास इसे देखने का समय नहीं है। उनका कहना है कि आप जिसे प्यार करते हैं या जिसके करीब हैं, उसे पूरी तरह से जानिए। ये भी कहा है कि जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी होती है, इसलिए हार नहीं माननी चाहिए।
सुष्मिता सेन ने लिखा, 'अच्छा दिखो.. अच्छा दिखाओ और अच्छा रहो.. हर समय। प्रोजेक्शन ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों बन जाता है। नाम और कभी-कभी, बैंक बैलेंस के साथ असुरक्षा बढ़ती है। ये सभी एक अभिनेता की जिंदगी में ट्रिगर के रूप में जाना जा सकता है, लेकिन वास्तव में ये हम सभी की जिंदगी की सच्चाई है। केवल परिमाण और दृश्यता में भिन्नता है। इतने जीवंत युवा और कुछ बड़ी गहराई और इच्छा शक्ति के साथ.. अपनी जिंदगी के साथ ऐसा कर सकते हैं.. ये बहुत परेशान करने वाला है।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हम कैसे कहें? क्या हम अपने दर्द को छिपाने में एक्सपर्ट हो गए हैं.. या फिर किसी के पास इसे देखने का समय नहीं है। जिंदगी में हर किसी के पास प्रेशर है। ये हमेशा से ही उतार चढ़ाव भरी होती है, लेकिन हमेशा लड़ना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए। अगर आप थक रहे हैं तो आराम करना सीखिए, क्विट करना नहीं। हम दुनिया नहीं बदल सकते, लेकिन अपने विचारों को बदल सकते हैं। भगवान पर यकीन करिए। हम अपनी जिंदगी में खुशियां खुद ला सकते हैं। लाइफ एक गिफ्ट है, इसलिए कभी हार मत मानिए।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को सुसाइड कर लिया। वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे और हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था।
from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2Y1Jox6
Hello Hello Dosto mera nam Sameer he or me ish website par hindi me apna knowlage share karta hu
india se hu or india ke logo ke liye kuch help karna chahta hu agar apko hamari website pasand aayi ho to apne dosto ko jarur bataye hamare bare me adhik janne ke liye yahaclick kare.>>
0 Comments