अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर के 65वें जन्मदिन पर शेयर की पुरानी तस्वीरें, इस अंदाज में किया विश

अनुपम खेर ने शेयर की पत्नी किरण खेर की पुरानी फोटोज Image Source : INSTAGRAM: @ANUPAMPKHER

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर के 65वें जन्मदिन पर उनकी थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 में हुआ था। वो फिल्मों के अलावा टीवी पर भी नज़र आ रही हैं। वो चंडीगढ़ की सांसद भी हैं। 

अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर की पुरानी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी डियर किरण! भगवान तुम्हें दुनियाभर की सारी खुशियां दें। तुम स्वस्थ रहो और लंबी जिंदगी जियो। मुझे माफ करना कि मैं और सिकंदर इस वक्त तुम्हारे साथ नहीं हैं। तुम दोनों चंडीगढ़ में हो। हम दोनों तुम्हें याद करते हैं। हम जल्दी मिलेंगे। हमेशा प्यार और प्रार्थना..  #BirthdayGirl'

बता दें कि किरण ने 1979 में मुंबई में रहने वाले बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी की थी। दोनों को एक बेटा सिकंदर खेर भी है। फिल्मों में काम करने के दौरान ही उनकी मुलाकात अनुपम खेर से हुई। उस वक्त दोनों ही स्ट्रगल कर रहे थे। दोनों ने साथ में प्ले भी किया। जब अनुपम को सारांश फिल्म में ब्रेक मिला तो किरण ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया। 

किरण ने देवदास, मैं हूं ना, हम तुम, वीर जारा, रंग दे बसंती, मंगल पांडे, कभी अलविदा ना कहना, ओम शांति ओम, दोस्ताना, सिंह इज किंग और अपने जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/3e28SzR

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट