फ्रांस: दो महीने जितनी बारिश एक दिन में, बाढ़ में बह गईं कारें, सिर्फ आधे घंटे में ही 40 मिमी बारिश दर्ज की गई 

फ्रांस के दक्षिणी आइलैंड कोर्सिका में मूसलधार बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई बाढ़ ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। कई कारें तेज बहाव में बहने लगीं, बाढ़ से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। यहां कुछ ही देर में 120 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

आमतौर पर इतनी बारिश यहां दो महीने में होती है। सुबह आधे घंटे में ही 40 मिमी. बारिश हो चुकी थी। दोपहर तक यह और तेज हो गई। दमकल विभाग ने लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। रेस्क्यू के दौरान कुछ दमकलकर्मी घायल भी हो गए। स्थिति बिगड़ते देख स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। मौसम विभाग ने वीकेंड में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

फोटो कोर्सिका प्रांत की राजधानी अजासियो की है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो कोर्सिका प्रांत की राजधानी अजासियो की है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30Cyks4

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट