नोरा के 'साकी साकी' स्टेप ने लगाई टिकटॉक पर आग, 24 घंटे में मिले 40 मिलियन व्यूज

नोरा के 'साकी साकी' हुक स्टेप ने लगाई आग Image Source : NORA FATEHI INSTAGRAM

मुंबई: साकी साकी डांस स्टेप चैलेंज फिर से ट्रेंड में है और लोकप्रिय टिकटॉक सितारे इस चैलेंज में हिस्सा ले रहे हैं। जब नोरा को ये बात पता चली तो उन्होंने खुद अपने गाने के स्टेप किए जिसने टिकटॉक पर आग लगा दी। साकी साकी गर्ल नोरा फतेही ने टिकटॉक पर प्रसिद्ध और पेचीदा साकी साकी हुक स्टेप का एक वीडियो पोस्ट किया था ,इस वीडियो ने टिकटॉक पर तूफान मचा दिया, वीडियो ने केवल 6 घंटों में 20 मिलियन व्यूज मिले तो सिर्फ 24 घंटो के भीतर 40 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं और एक बार फिर नोरा के जबरदस्त और आकर्षक प्रदर्शन कौशल से प्रभावित हुए है ।

साकी साकी गाने के रीमेक में नोरा फतेही नजर आई थीं, और गाना सुपरहिट रहा। इसमें नोरा ने शानदार प्रदर्शन के साथ, सभी को अपना कायल कर दिया था। अब उसी  गाने के वीडियो ने टिकटॉक पर 24 घंटे के अंतराल में 40 मिलियन व्यूज प्राप्त किए हैं, नोरा ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बात की जानकारी दी है।

nora fatehi instagram

नोरा के 'साकी साकी' हुक स्टेप ने लगाई आग

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर देती हैं हॉलीवुड हस्तियों को टक्कर, व्यूज के मामले में इन सितारों को छोड़ा पीछे

नोरा फतेही सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मशहूर टिकटॉकर्स  में से हैं और उनके वीडियो इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं और उनके वीडियो ट्रेंडिंग में रहते हैं और लाखों व्यूज कमाते हैं ।

नोरा को उनकी आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ देखा जाएगा।



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/3dEF1wG

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट