शराब की दुकानों पर भीड़ देखकर गुस्सा हुए सितारे, कहा- क्या जरुरत थी दुकानें खोलने की

मलाइका अरोड़ा और कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM

कोराना वायरस महामारी की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। सरकार ने 40 दिनों बाद शराब की दुकान खोल दी हैं। जिसकी वजह से लोग शराब लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। ग्रीन और ऑरेंज जोन्स में दुकान खोलने की परमिशन दी गई है हालांकि रेड जोन्स में दुकानें नहीं खुल रही हैं। इस फैसले पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। लंबी लंबी लाइनें देखकर कपिल शर्मा, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलेब्रिटी का गुस्सा भड़क है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शराब की दुकान का बाजार भीड़ की फोटो शेयर करते हुए लिखा ये लो सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी। बेवकूफ लोग, शराब से ही कारोना से  मारेंगे ये।

malaika arora instagram story

मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम स्टोरी

वहीं मलाइका अरोड़ा ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। टीवी एक्टर करण वाही ने लिखा सरकार से गुज़ारिश है कि शराब की दुकान बंद कर दी जाए। यह लोगों के लिए खतरनाक है और खासकर पुलिस के लिए। हो सके तो घर पर डिलीवरी करें लेकिन यह बहुत बुरा हो रहा है।

सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर  करते हुए लिखा थाईलैंड में एल्कोहल से बन हटने के बाद।

View this post on Instagram

After the ban on alcohol lifted in Thailand

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा - वाइन की दुकान शेयर करने खोलने की क्या जरूरत थी। भगवान ना चाहे अगर 1 शख्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो यह बहुत बुरा हो सकता है। 

देश के बाकी राज्यों में शराब की दुकानें सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी। वहीं दिल्ली में सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेगी।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3d9nr3Y

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट