आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट में ऋतिक रोशन ने बजाया पियानो, वरुण धवन ने डांस का बिखेरा जलवा

आई फॉर इंडिया के लिए बॉलीवुड हस्तियां एक मंच पर साथ आईं Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में योगदान करने के लिए बॉलीवुड स्टार्स एक मंच पर साथ आए। आई फॉर इंडिया नाम के इस लाइव कॉन्सर्ट में आमिर खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा सहित कई कलाकारों ने परफॉर्म किया। वहीं, ऋतिक रोशन ने पियानो बजाकर गाना गाया। फरहान अख्तर ने अपने बैंड के साथ गाना गाया और वरुण धवन ने डांस किया। 

ऋतिक रोशन ने इस परफॉर्मेंस के लिए 7 घंटे तक प्रैक्टिस की। वो प्रोफेशनल सिंगर नहीं हैं और ना ही पियानो बजाते हैं, लेकिन उन्होंने प्रयास किया और पियानो की धुन पर गाना भी गाया। 

फरहान अख्तर ने 'तुम हो तो ये लगता है..' गाने पर अपनी बैंड के साथ परफॉर्मेंस दी।

वरुण धवन ने अपने डांस का जलवा बिखेरा और फंड जुटाने में अपना योगदान दिया। 



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2YBPy81

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट