बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 30 अप्रैल को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। अमिताभ बच्चन ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया। अपने दोस्त 'चिंटू' के बारे में बताते हुए बिग बी भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के बचपन से लेकर साथ काम करने तक और ल्यूकेमिया के पता चलने तक का जिक्र किया है। इस नोट को पढ़ते वक्त उनकी आंखें नम हो गईं।
T 3520 - In Memoriam .. pic.twitter.com/zIlVUn3qpg
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 3, 2020
अमिताभ बच्चन ने वीडियो में कहा, 'मैंने पहली बार ऋषि को उनके पिता राज कपूर के चैंबूर स्थित देवनार कॉटेज में देखा था। युवा, ऊर्जावान, उत्साहित और आंखों में शरारत रहती थी। मैंने चिंटू को कई बार आरके स्टूडियो में देखा, जहां उनकी पहली फिल्म बॉबी के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही थी। उनकी अद्भुत शैली व स्टाइल, दिवंगत दादा और मशहूर फिल्मकार पृथ्वीरा कपूर से मिलती-जुलती थी।'
बिग बी ने बताया कि उन्होंने ऋषि के साथ सात फिल्मों में काम किया है। कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी, नसीब, कूली और भी कई फिल्में। वो कोई भी लाइन बोलते थे, हमें उन पर यकीन हो जाता था। उनके जैसा कोई नहीं था।'
गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने दो सालों तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ी। उन्होंने विदेश में कैंसर का इलाज भी कराया, लेकिन अंत में जिंदगी से जंग हार गए।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2WmLyW6
0 Comments