लॉकडाउन के बाद शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति, अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे नया सीजन !

लॉकडाउन के बाद शुरू हो सकता है कौन बनेगा करोड़पति Image Source : INSTAGRAM

अगर आप कौन बनेगा करोड़पति शो और इसके होस्ट अमिताभ बच्चन के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस गेम शो के नए सीजन को लेकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद केबीसी का नया सीजन आएगा।

टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनी चैनल कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन को लेकर विचार-विमर्श कर रहा है। ये भी तय किया गया है कि हर बार की तरह इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दर्शक इस शो को देख सकेंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

लॉकडाउन में पुराने सीरियल्स की वापसी हुई है। दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे शोज का फिर से प्रसारण हो रहा है। वहीं, सीआईडी, बालिका वधु, हम पांच, ऑफिस ऑफिस और बिग बॉस 13 फिर से दिखाया जा रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी नुकसान हो रहा है। शूटिंग रोक दी गई हैं। फिल्मों की रिलीज टाल दी गई हैं। कुछ दिनों पहले ही 'बेहद 2', 'इशारों इशारों में' और 'पटियाला बेब्स' जैसे सीरियल्स को बंद कर दिया गया।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2KBv0ny

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट