सारा अली खान को सोशल मीडिया पर भाई इब्राहिम को बर्थडे विश करना पड़ा भारी, हुई ट्रोल

सारा अली खान और इब्राहिम

सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। गुरुवार को भाई इब्राहिम के बर्थडे पर सारा को फोटोज शेयर करना भारी पड़ गया। सारा ने अपनी मालदीव्स ट्रिप की बिकनी पहने हुए भाई के साथ फोटोज शेयर की थी। जिसकी वजह से ट्रोल हो गई।

सारा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और आज तुम्हे बहुत मिस कर रही हैं। काश मैं तुम्हारे साथ होती।

शेयर की फोटोज में इब्राहिम काफी असहज महसूस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही लोग भाई के साथ इस तरह कपड़े पहनने की वजह से सारा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अपने भाई के साथ बिकनी कैसे पहन लेती हो।

sara ali khan instagram post

सारा अली खान इंस्टाग्राम पोस्ट

दूसरे यूजर ने लिखा- पहले तो मैं तुम्हारी लव आज कल में एक्टिंग देखकर परेशान हो गई और अब तुम्हारी एक्टिविटी देखकर।

sara ali khan instagram post

सारा अली खान इंस्टाग्राम पोस्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग वाराणसी में शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे। वैलेंटाइन डे पर सारा की फिल्म लव आज कल 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3aAhqft

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट