बागी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने की धमाकेदार ओपनिंग

बागी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 रिलीज हो गई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के साथ रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म में एक्शन के अलावा देखने को कुछ खास नहीं है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 3 ने पहले दिन लगभग 18 करोड़ का बिजनेस किया है। बागी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म बागी 2 ने ओपनिंग डे पर लगभग 25 करोड़ का बिजनेस किया है। होली और वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिल सकता है। फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

बागी 3 में टाइगर श्रॉफ की मेहनत देखकर फूली नहीं समाई मां आयशा, कहा 'मुझे तुम पर गर्व है'

फिल्म की बात करें तो यह कहानी दो भाईयों से की है। टाइगर और रितेश भाई बने हैं। रितेश को सीरिया में बंदी बना लिया जाता है जिसके बाद टाइगर उन्हें बचाने के लिए सीरिया जाते हैं। सीरिया में टाइगर आतंकवादियों से अकेले लड़ते दिखाए गए हैं।

'बागी 3' स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने बर्थडे पर फैंस को रिलीज से 4 दिन पहले ही दिखा दी पूरी फिल्म

बागी 3 को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्शन के साथ थोड़ी बहुत कॉमेडी भी दिखाई गई है। बागी 3 टाइगर श्रॉफ की ओपनिंग डे पर सबसे अच्छी कमाई करने वाली तीसरी फिल्म होगी।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2IpXAaB

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट