टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बागी 3' के ग्रूवी ट्रैक 'दस बहाने 2.0' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गए है। अब निर्माताओं ने इस गाने का छोटा सा बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें टाइगर और श्रद्धा कपूर के अलावा पूरी टीम की मेहनत साफ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही साइबेरिया में इसकी शूटिंग हुई है जहां के बारे मेम बड़े ही विस्तार से बताया गया है।
साइबेरिया की लोकेशन में श्रद्धा कपूर ठंडे मौसम में हाई हील्स पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस वीडिय में साफ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस गाने में 300 बैकग्राउंड डांसर शामिल किए गए थे। इसके साथ ही क्रू मेंबर बता रहे है कि कैसे इस गाने को फिल्माया गया है।
ब्रह्मास्त्र के सेट से रणबीर कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मेरा फेवरेट'
निर्माताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुम्हें दे रहा और तुम मुझे देख रहे हो और हो गई मुश्किल..लेकिन हर मुश्किल को हमने साथ में पार किया है। इस बदमाश गाने की शूटिंग के लिए एक अच्छा समय था।'
शाहिद कपूर ने मनाया जन्मदिन, इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो आए सामने
अभी तक 'बागी 3' फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित 'बागी 3' फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म 6 मार्च, 2020 में रिलीज होगी।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2SXVwg0
0 Comments