60 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस होगा Moto Edge X30, आधे घंटे से भी कम समय में हो जाएगा फुल चार्ज

नई दिल्ली। को चीन 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाने वाला है और अभी से इस स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि ये दमदार स्मार्टफोन अपनी तरह का पहला स्मार्टफोन है जिसे मार्केट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 के साथ उतारा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कई और खासियतें देखने को मिल सकती हैं। इस दमदार स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां सामने आई हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। डिस्प्ले और प्रोसेसर: Edge X30 के TENAA सर्टिफिकेशन से जानकारी मिलती है कि ये स्मार्टफोन 6.67-इंच OLED FHD+ डिस्प्ले से लैस होने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन 6 जीबी, 8 जीबी, 12 जीबी, 16 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है जिसमें से यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन सकते हैं। ये स्मार्टफोन UX 3.0 आधारित होगा जो Android 11 या फिर 12 OS के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि एज X30 की बिक्री घरेलू बाजार में 15 दिसंबर से शुरू होगी। बैटरी: अगर बात करें बैटरी की तो Edge X30 में 5,000mAh की बैटरी ऑफर की जाएगी। इतना ही नहीं ये स्मार्टफोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी पहले ही ये बता चुकी है कि X30 की स्क्रीन पर 10-बिट कलर, HDR10 + और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसी खासियतें देखने को मिलेंगी। कैमरा: जानकारी के अनुसार Edge X30 में 60-मेगापिक्सल का पंच होल सेल्फी कैमरा होगा जो सेल्फी क्लिक करने के शौकीनों को काफी पसंद आने वाला है। इसके साथ ही अगर बात करें रियर कैमरा सेटअप की तो इसमें ग्राहकों को 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे देखने को मिलेंगे साथ ही इसमें 2 मेगा पिक्सल का एक मैक्रो लेंस भी ऑफर किया जा सकता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/31wINaU

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट