Vivo Y76 5G: 50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली। Vivo Y76 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। इस फोन को मलेशिया में लॉन्च किया जाना है। इसके संभावित फीचर्स की बात करें तो Vivo Y76 5G को तीन कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के लॉन्च होने का टीजर Vivo Malaysia ने Facebook हैंडल के जरिए दिया गया है। इसे 23 नवंबर को भारतीय समयानुसार शआम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इसका वर्चुअल लॉन्च इवेंट 23 नवंबर को 8.30pm MYT लॉन्च किया जाएगा। Vivo Y76 5G के संभावित फीचर्स: फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल, दूसरा 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। एक टिप्सटर के अनुसार, इस फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, यह फोन 8 जीबी रैम से लैस है। इसमें 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम भी दी जा सकती है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। वीवो वाई76 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर काम करेगा। यह FunTouch OS पर आधारित होगा। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यह 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक दिाय जा सकता है। Vivo Y76 5G की संभावित कीमत: इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 यानी करीब 20,800 रुपये होगी। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी करीब 23,200 रुपये होगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nwOApp

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट