Vivo V23e 5G: 44MP सेल्फी कैमरे के साथ आ रहा ये धाकड़ फोन, सामने आई ये खूबियां

Upcoming Smartphones: हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी23ई स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस आगामी फोन की लॉन्च तारीख कंफर्म कर दी गई है, साथ ही फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स टीजर के जरिए सामने आ गए हैं। याद दिला दें कि कुछ समय पहले इस हैंडसेट के 4जी वेरिएंट को लाया गया था। डिजाइन वाइज तो दोनों ही स्मार्टफोन्स एक जैसे हैं लेकिन स्पेसिफिकेशन में आप लोगों को अंतर देखने को मिलेगा। आइए अब आपको लॉन्च डेट और फोन से जुड़ी अन्य जानकारी देते हैं। Vivo V23e 5G Launch Date: कब हो रहा लॉन्चइस Vivo Smartphone को 23 नवंबर भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने वीवो थाईलैंड अकाउंट से ट्वीट कर Smartphone के कई टीजर शेयर किए हैं। फोन के डिजाइन को देखने से पता चलता है कि फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा लेकिन फोन का जो चिन है वो हल्का मोटा नजर आ रहा है। फोन के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट को जगह मिली है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। टीजर को देखने से पता चला है कि फोन दो ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन्स, ब्लू और ब्लैक में आएगा। थाईलैंड अकाउंट से इस बात को टीज किया गया है कि इस Vivo Mobile फोन में सेल्फी के लिए 44 मेगापिक्सल नेचुरल पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। याद दिला दें कि फोन के 4जी वेरिएंट में कंपनी की तरफ से 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा को जगह मिली थी। बता दें कि फिलहाल वीवो वी23ई 5जी स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स को लेकर जानकारी नहीं मिली है। क्या था Vivo V23e 4G में खास और कितनी थी कीमत?कुछ समय पहले इस वीवो फोन को वियतनाम में VND 8,490,000 (लगभग 27,800 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। फीचर्स की बात करें तो इस हैंडसेट को 20:9 डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ उतारा गया था।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3kMDTxf

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट