नई दिल्ली। गाने सुनने के दौरान ज्यादातर म्यूजिक लवर्स इसे गाना भी पसंद करते हैं, हालांकि कई बार गाना सुनते समय हमें इसके लिरिक्स नहीं पता होते हैं। ऐसे में हम गाना सुन तो लेते हैं लेकिन गाने को गा नहीं पाते हैं। अगर आप भी म्यूजिक लवर हैं तो अच्छी तरह से जानते होंगे कि इससे गाना सुनने का मजा किरकिरा हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट करना शुरू किया है जिसकी मदद से गाने सुनने के साथ ही रियल टाइम लिरिक्स भी पढ़े जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने ऐप पर इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। मोबाइल, डेस्कटॉप, कंसोल और चुनिंदा स्मार्ट टीवी पर फ्री और प्रीमियम यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे। Spotify कम्युनिटी पर लगातार इस फीचर के लिए डिमांड की जा रही है और अब आखिरकार इसे पूरा कर दिया गया है और ये फीचर यूजर्स के लिए रोलआउट भी करना शुरू कर दिया गया है। कैसे काम करता है ये फीचर अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्लेइंग स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्वाइप करना है जिसके बाद उस गाने के रियल टाइम लिरिक्स आपको दिखाई देने लगते हैं। ये लिरिक्स आपको गाना समझने में मदद करते हैं और आप साथ ही साथ इसे गा भी सकते हैं। ख़ास बात ये है कि यूजर्स इस लिरिक्स को आसानी से सोशल मीडिया के साथ ही थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी शेयर कर सकते हैं। हालांकि इसके शेयरिंग फीचर को लेकर संशय अभी भी बना हुआ है। ऐसे यूजर्स को होगा फायदा जो यूजर्स प्रोफेशनल सिंगिंग करना चाहते हैं या फिर उनकी म्यूजिक में काफी ज्यादा रुचि है वो इस ऐप का इस्तेमाल करके आसानी से लिरिक्स जान सकते हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि लिरिक्स म्यूजिक के साथ ही साथ चलते रहते हैं जिसकी वजह से इसे समझने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आपको गाने के लिरिक्स के लिए गूगल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और म्यूजिक के साथ ही इसे पढ़ा जा सकेगा। Spotify पिछले साल से भारत, लैटिन अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया में गीत की पेशकश कर रहा है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/30EcCGC
0 Comments