Redmi और Xiaomi देगी यूजर्स को सरप्राइज! इस साल के अंत तक लॉन्च होंगी कई डिवाइसेज

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी यह वर्ष खत्म होने से पहले ही कई डिवाइसेज को भारत में लॉन्च कर सकती है। देखा जाए तो कंपनी ने नवंबर में लॉन्च करेगी। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Redmi और Xiaomi मॉनिकर्स के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, इन्हें कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी सटीक तारीख और समय की जानकारी अभी नहीं दी गई है। एक टिप्सटर के अनुसार, Xiaomi और Redmi डिवाइसेज को भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इन्होंने यह नहीं बताया कि इस दौरान स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स या क्या डिवाइसेज लॉन्च की जाएंगी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। वहीं, यह भी बताया है कि 30 नवंबर को स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ और कौन-से स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि Xiaomi और Redmi Note 11 Pro+ को भारत में Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge के रूप में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग की सटीक टाइमलाइन अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। इस टिपस्टर ने यह भी उल्लेख किया है कि Redmi स्मार्टफोन को वैश्विक बाजार में Xiaomi स्मार्टफोन के रूप में रीब्रांड नहीं किया जाएगा। को रीब्रांड किया गया और यूरोप में Poco M4 Pro 5G के रूप में लॉन्च किया गया। पोको स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले स्पोर्ट करता है। वहीं, इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 810 SoC दिया गया होगा। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। Poco M4 Pro 5G की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3oGR3gj

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट