नई दिल्ली। को कुछ ही दिन पहले यूरोप में लॉन्च किया गया है। इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट समेत ट्रिपल रियर कैमरा शामिल है। अब इस फोन को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है कि कंपनी दिसंबर महीने में स्नैपड्रैगन 480 प्लस के पहले फोन के तौर पर Motorola Moto G51 को भारत में उतार सकती है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा है। Motorola Moto G51 की क्या होगी कीमत: यूरोप की कीमत की बात करें तो यहां पर इस फोन को EUR 229.99 यानी करीब 19,300 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे भारत, लैटिन अमेरिका और मिडल-ईस्ट मार्केट में उपलब्ध कराया जा सकता है। Moto G51 के फीचर्स: Motorola Moto G51 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2400 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। इसे 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। वहीं, 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5 और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nLVRSu
0 Comments