नई दिल्ली। Moto G Power 2022: ने आखिरकार अपना Moto G Power (2022) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Moto G Power (2021) का सक्सेसर वेरिएंट है। इस फोन को कंपनी ने लॉन्च तो कर दिया है लेकिन यह भी कहा है कि इसकी सेल जल्दी शुरू नहीं की जाएगी। इसे अगले वर्ष तक शिप भी नहीं किया जाएगा। के फीचर्स की बात करें तो इसें कैप्सूल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसका डिस्प्ले थिन-बेजल दिए गए हैं। इसके अलावा भी इसमें कई फीचर्स मौजूद हैं जो आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और उपलब्धता। Moto G Power: कीमत और उपलब्धता Motorola की अमेरिका में कीमत $199 यानी करीब 14,000 रुपये है। यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत $249 है। यह सिंगल डार्क ग्रोव कलर में आता है। Motorola इस फोन को भारत समेत अन्य मार्केट्स में लॉन्च करेगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गई है। Moto G Power: फीचर्स Moto G Power (2022) में 6.5 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन MediaTek Helio G37 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है। वहीं, 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3wUb2vS
0 Comments