Fire Boltt : इंडियन वियरेबल ब्रांड ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए अपनी नई Fire Boltt AI को लॉन्च कर दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये कंपनी की पहली एआई-पावर्ड है। अगर आपका भी मन इन दिनों खुद की कलाई के लिए एक नई वॉच लेने का कर रहा है तो बढ़िया फीचर्स से पैक्ड इस वॉच में कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं और इस वियरेबल की कीमत कितनी है आपको इन सभी के बारे में डीटेल में जानकारी देते हैं। Bluetooth Calling Smartwatch under 5000: देखें फीचर्स और कीमत AI Smartwatch Featuresइस वॉच में 1.7 इंच की एचडी (280x280 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 10 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स और स्ट्रैस मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आती है। बैटरी की बात करें तो सिंगल चार्ज में वॉच 10 दिनों तक साथ देती है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए वॉच को IP67 रेटिंग मिली हुई है। इस Fire Boltt Bluetooth Calling Smartwatch से आप सीधे ही कॉल मिला सकते हैं, ये वॉच गूगल असिस्टेंट और सिरी दोनों ही वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट करती है। वॉच ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ सेंसर्स के साथ आती है। Fire Boltt AI Smartwatch Price in Indiaग्राहक इस वॉच को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से 4,499 रुपये में तीन अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है, ब्लैक, पिंक और ब्लू।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3HDAScp
0 Comments