पूरी तरह बदल जाएंगे ये 9 Xiaomi स्मार्टफोन्स, परफॉर्मेंस से बैटरी तक सब हो जाएगा Change!

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi इस वर्ष के अंत तक MIUI का लेटेस्ट वर्जन यानी MIUI 13 रिलीज कर सकती है। इसके लिए कोई सटीक तारीख तो नहीं बताई गई है लेकिन एक नई रिपोर्ट् के अनुसार, कुछ डिवाइसेज का नाम सामने आया है। एक ट्विटर यूजर के अनुसार, 9 ऐसे स्मार्टफोन्स का नाम बताया गया है जिन्हें सबसे पहले MIUI का लेटेस्ट अपडेट उपलब्ध कराया गया जाएगा। या यूं कहें कि ये वो 9 स्मार्टफोन्स होंगे जिन्हें पहले बैच में MIUI 13 अपडेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इन फोन्स को सबसे पहले मिल सकता है MIUI 13 अपडेट:
  • Xiaomi Mi Mix 4
  • Xiaomi Mi 11
  • Xiaomi Mi 11 Pro
  • Xiaomi Mi 11 Ultra
  • Xiaomi Mi 11 Lite
  • Xiaomi Mi 10S
  • Redmi K40
  • Redmi K40 Pro
  • Redmi K40 Pro+
कब रिलिज होगा MIUI 13? MIUI 13 की रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक्स के अनुसार, इस अपडेट को इस वर्ष के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में माना जा सकता है कि MIUI 13 को लेकर कंपनी आधिकारिक तौर पर आने वाले दिनों में जानकारी दे सकती है। ऊपर जितने भी फोन्स दिए गए हैं उन्हें MIUI 13 अपडेट पहले बैच में मिलने की उम्मीद है। वहीं, बाकी के एलिजिबल फोन्स को वर्ष 2022 में किसी समय अपडेट दिया जाएगा। आपको बता दें कि Xiaomi ने इस वर्ष जून में लेटेस्ट MIUI वर्जन की घोषणा की थी। यह नया सॉफ्टवेयर वर्जन फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी में कई तरह के बदलाव और सुधार लेकर आएगा। MIUI 13 ऑपरेटिंग सिस्टम एक नया UI डिजाइन भी पेश कर सकता है। यह यूजर्स का अनुभव और भी बढ़ा देगा। कंपनी ने दावा किया है कि यूजर्स के OS एक्सपीरियंस में सुधार होगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3DKd9F6

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट