नई दिल्ली। आपने 10,000 रुपये से भी सस्ते स्मार्टफोन्स के बारे में जरूर सुना होगा। ये आसानी से मार्केट में उपलब्ध हैं अगर आपका बजट कम है और आप अपने घर के बुजुर्गों या बच्चों को स्मार्टफोन करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए 5000 रुपये से भी सस्ते 4 स्मार्टफोन लेकर आए हैं जिन्हें खरीदने के लिए आपकी जेब पर बोझ नहीं पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये स्मार्टफोन और क्या है इनकी कीमत। SHIVANSH Voto V2i (Color Assorted, 16 GB) (2 GB RAM) SHIVANSH Voto V2i (Color Assorted, 16 GB) (2 GB RAM) ये एमेजन पर मिलने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसपर बंपर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की असल कीमत वैसे तो 8,999 रुपये है लेकिन इसे डिस्काउंट के बाद ग्राहक महज 4,039 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफ़ोन में 3000 mAh की बैटरी दी जाती है इसके साथ ही इसमें 13 mp पा प्राइमरी और 8mp का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। I KALL K5 Smartphone 2GB, 16GB I KALL K5 Smartphone 2GB, 16GB की कीमत अमेजन पर 4,199 रुपये है। इसमें 5MP का रियर कैमरा, 2MP फ्रंट कैमरा, 13.84 cm (5.5 inch) डिस्प्ले, मल्टी टच कपैसिटिव टच स्क्रीन (480x960), 2GB Ram, 16GB स्टोरेज, डुअल सिम और 4G Volte दिया जाता है। इस स्मार्टफोन में 2500 mAh की बैटरी दी गई है। itel A23 Pro Jio Lake Blue, 1GB RAM, 8 GB Storage itel A23 Pro Jio Lake Blue, 1GB RAM, 8 GB Storage को अमेजन पर 4,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें Go Edition, Android 10.0, 1 GB रैम, 1 लीथियम आयन बैटरी, क्वाड कोर प्रोसेसर, फेस अनलॉक, LTE, 3.5 mm ऑडियो जैक। SHIVANSH Micro,MAX Bharat 4 Plus SHIVANSH Micro,MAX Bharat 4 Plus में Android 10.0, 2 GB रैम, Bluetooth और Wi-Fi, 3000 mAh की बैटरी दी गई है। अगर बात करें कीमत की तो ग्राहक इसे 4,690 रुपये में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन आकार में छोटा होता है और इसका वजन भी काफी हल्का होता है। इस स्मार्टफोन 8MP का रियर कैमरा लगा हुआ है वहीं इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो ये 5MP का है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3x5Ua5o
0 Comments