HaLoW: फोन ही सिर्फ स्मार्ट नहीं है बल्कि तकनीक से जुड़ी हर चीज स्मार्ट होती जा रही है फिर चाहे वो Smartwatch हो या फिर Smart Tv। हर किसी को मजबूत कनेक्टिविटी चाहिए होती है और ऐसे में WiFi की लिमिटेड रेंज एक बहुत ही बड़ी चुनौती है लेकिन आने वाले समय में ये समस्या दूर हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नेक्स्ट-जेनरेशन WiFi जल्द दस्तक देने वाला है। पता चला है कि एलायंस द्वारा नए वाई-फाई टेक्नोलॉजी को सर्टिफिकेशन मिल गया है और इस नए वाई-फाई () को वाई-फाई हेलो कहा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये वाई-फाई तकनीक कम पावर खर्च किए लंबी-रेंज कनेक्शन (1 किलोमीटर तक) ऑफर करेगी। WiFi HaLoW: क्या है ये नई तकनीकआप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस नई तकनीक को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जा रहा है। WiFi HaLoW: कैसे करेगी कामजैसा कि हम सभी जानते हैं कि मौजूदा वाई-फाई बैंडविड्थ 2.4गीगाहर्ट्ज से 5गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर काम करती है तो वहीं दूसरी तरफ नया वाई-फाई हेलो 1गीगाहर्ट्ज से कम स्पेक्ट्रम पर काम करेग, इसका मतलब ये हुआ कि ये कम पावर यान बिजली खपत कम करेगा लेकिन लो फ्रीक्वेंसी लंबी दूरी पर भी डेटा सिग्नल यानी ट्रांसमिट की अनुमति प्रदान करेगी। क्या वाई-फाई हेलो देगा फास्ट स्पीड?डेटा स्पीड कम रहने की उम्मीद है क्योंकि ये लो स्पेक्ट्रम पर काम करेगा, क्योंकि मौजूदा वाई-फाई हाई स्पेक्ट्रम पर काम कर 2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगाहर्ट्ज पर तेज इंटरनेट देने में सक्षम हैं। लेकिन वाई-फाई हेलो की कम स्पीड ड्रॉबैक नहीं है क्योंकि इसे जिन डिवाइस (IoT डिवाइसेस) के लिए बनाया जा रहा है, ऐसी डिवाइस को तेज वाई-फाई स्पीड की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका मतलब ये डिवाइस स्लो डेटा स्पीड पर भी अच्छे से काम करते हैं। क्या होता IoT?इस टर्म का इस्तेमाल ऐसी ऑब्जेक्ट या चीजों के लिए किया जाता है जो इंटरनेट से जुड़ी होती हैं जो डेटा को इंटरनेट के जरिए ही कलेक्ट और एक्सचेंज कर अन्य डिवाइस के साथ एक्सचेंज करती है। इस लेटेस्ट तकनीक को कृषि, औद्योगिक और लॉजिस्टक सेक्टर में यूज होने वाली IoT डिवाइसेस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3kKxAKq
0 Comments