स्मार्टफोन और Smart Tv के बाद अब AC मार्केट में तहलका! सस्ते AC लाने की तैयारी में Realme

Air Conditioner: बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, ऑडियो, Smart Tv समेत अन्य सेगमेंट्स में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब कहा जा रहा है कि Realme अब अपने एसी पर काम कर रही है। याद दिला दें कि स्मार्ट होम डिवाइस में कंपनी पहले से ही Realme Air Purifier और Robot Vacuum Cleaner ग्राहकों को भारतीय बाजार में ऑफर कर रही है। हाल ही में एक टिप्स्टर ने IoT कैटेगरी में कंपनी की वेबसाइट कोडबेस में air conditioner control लिखा हुआ स्पॉट किया है। आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं। बता दें कि टिप्स्टर सुधांशु ने सबसे पहले रियलमी लिंक ऐप में रियलमी एसी लिखा हुआ देखा। हो सकता है डेवलपमेंट के फाइनल स्टेज में हो लेकिन अभी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई भी सटीक जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी के इस आगामी में ग्राहकों को ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल जैसा फीचर और कम से कम 1.5Ton क्षमता के साथ उतारा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने कुछ को कोडबेस में स्पॉट किया है। एसी क्विक कोल्ड फीचर के साथ आ सकता है जैसा कि नाम से संकेत मिल रहा है कि ये फीचर कम समय में तेज कूलिंग ऑफर करेगा। वहीं, स्लीप मोड भी रियलमी ब्रांड के एसी में ग्राहकों को मिल सकता है जो बिना किसी नॉइस के रूम में कूलिंग को कंटीन्यू रखने में मदद करेगा। फिलहाल Realme Air Conditioner की लॉन्च डेट और अन्य फीचर्स को लेकर कोई भी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में Realme AC से जुड़ी अन्य डीटेल्स भी सामने आने की उम्मीद है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3Gl1kXz

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट