मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी के सबसे सस्ते का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 10 सितंबर को फोन की बिक्री शुरू होनी थी लेकिन कंपोनेंट की कमी के चलते डेट को Diwali 2021 तक आगे खिसका दिया गया था और अब अंतत: Jio Phone Next Launch Date को लेकर जानकारियां सामने आने लगी हैं। याद दिला दें कि इस साल कंपनी ने अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में अपने सबसे सस्ते फोन से पर्दा उठाया था। ये फोन उन लोगों को खासतौर से पसंद आएगा जो एंट्री-लेवल कीमत में पहली बार एंड्रॉयड एक्सपीरियंस करना चाहते हैं। Reliance मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Diwali 2021 के मौके को ग्राहकों के लिए खास बनाने के लिए Mukesh Ambani की कंपनी अपने बजट स्मार्टफोन जियो फोन नेक्स्ट को 4 नवंबर को लेकर आ रही है। (उम्मीद)भारतीय बाजार में मुकेश अंबानी के इस लेटेस्ट और आगामी फोन को 3,000 रुपये से 3,500 रुपये के बीच होने की उम्मीद की जा रही है। Jio Phone Next Features (लीक)डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस एंट्री-लेवल फोन में स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दी जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। कहा जा रहा है कि फोन में ग्राहकों को 5.5 इंच की स्क्रीन, फोन में जान फूंकने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी के साथ 16 जीबी रैम इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। ये जियो फोन इस बार KaiOS के साथ नहीं बल्कि Android OS (गो एडिशन) के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3ntoRwK
0 Comments