कंफर्म: धाकड़ होगा Redmi Note 11 Series के इस स्मार्टफोन का कैमरा, इस मॉडल में 108MP कैमरा

को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है और जैसे-जैसे लॉन्च डेट करीब आ रही है वैसे-वैसे कंपनी इस सीरीज के अंतर्गत उतारने जाने वाले मॉडल्स के प्रमुख फीचर्स को कंफर्म कर रही है। हाल ही में Redmi Note 11 Pro+ के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से जुड़ी जानकारी कंफर्म हुई तो इससे पहले एमोलेड डिस्प्ले के बारे में पता चला था। अब कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के प्राइमरी कैमरा से जुड़ी जानकारी को कंफर्म कर दिया है। Note 11 Pro+ Cameraकंपनी ने इस बात की जानकारी दी है इस के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। पता चला है कि रेडमी नोट 11 प्रो या फिर रेडमी नोट 11 प्रो प्लस या फिर दोनों ही फोन के बैक में दिए प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। ये जानकारी तो कंफर्म है, साथ में अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीमैक्रो कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं। याद दिला दें कि कुछ समय पहले सामने आए लीक से भी इस बात का संकेत मिला था कि Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन को 108MP Samsung HM1 कैमरा सेंसर के साथ उतारा जाएगा। Redmi Note 11 Series: अब तक सामने आई है ये जानकारीलीक्स के अनुसार, रेडमी नोट 11 प्रो में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर तो वहीं प्रो प्लस वेरिएंट में MediaTek Dimensity 1200 AI प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, रेडमी नोट 11 में डाइमेंसिटी 820 चिपसेट से लैस हो सकता है। प्रो वेरिएंट में 120 हर्ट्ज एमोलेड पैनल तो वहीं स्टैंडर्ड वेरिएंट में 120 हर्ट्ज आईपीएस एलसीडी पैनल मिल सकता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3biD5ed

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट