Redmi Note 11 Pro+ होगा रेडमी नोट सीरीज का सबसे फास्ट चार्जिंग वाला फोन, कंफर्म डीटेल उड़ा देगी होश

हैंडसेट निर्माता कंपनी इसी महीने 28 अक्टूबर को अपने नई को लॉन्च करने वाली है, इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को उतारा जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले धीरे-धीरे शाओमी अपने इन आगामी डिवाइस से जुड़े कुछ खास फीचर्स कंफर्म कर रही है। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि रेडमी नोट 11 सीरीज को एमोलेड डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा। Redmi Note 11 Pro+ Specificationsएमोलेड डिस्प्ले के बाद अब Xiaomi ने Redmi Note 11 Pro+ के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से जुड़ी डीटेल को कंफर्म कर दिया है। शाओमी द्वारा वीबो पर पोस्ट किए गए टीजर के अनुसार, रेडमी नोट 11 प्रो प्लस स्मार्टफोन को 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। जी हां, आपने सही पढ़ा 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जो रेडमी नोट सीरीज में अब तक आए किसी भी स्मार्टफोन में नहीं देखा गया यानी ये फोन इस सीरीज का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन होगा। कुछ समय पहले एक टिप्स्टर ने फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर जानकारी लीक की थी। लीक के अनुसार, Redmi Note 11 Pro+ में 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 एआई प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी (यूएफएस 3.1 स्टोरेज) है। इस फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी Samsung HM2 कैमरा सेंसर, साथ में 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर हो सकता है। Redmi Note 11 Pro+ Price in India (लीक)इस Redmi Smartphone के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2199 (लगभग 25,700 रुपये) और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से पैक्ड मॉडल की कीमत CNY 2499 (लगभग 29,200 रुपये) हो सकती है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3b54Yqa

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट