POCO M4 Pro 5G: आ रहा है एक और नया दमदार स्मार्टफोन, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस

नई दिल्ली। को लेकर कई खबरें लीक हुई हैं। यह फोन POCO M3 Pro 5G का सक्सेसर कहा जा रहा है। फोन को लेकर आई लीक्स के बाद अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि POCO M4 Pro 5G को 9 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसे भारतीय समयानुसार एक ऑनलाइन इवेंट द्वारा पेश किया जाएगा। इस फोन की टैगलाइन “Power up your fun” रखी गई है। तो चलिए जानते हैं POCO M4 Pro 5G के संभावित फीचर्स की। हालांकि, इसे चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।। POCO M4 Pro 5G की संभावित डिटेल्स: वैसे तो इस फोन की टैगलाइन के अलावा कोई और जानकारी कंपनी द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। लेकिन कुछ संभावित डिटेल्स लीक के जरिए जरूर सामने आई हैं। इस फोन को Geekbench पर “21091116AC” मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर “C” चाइनीज वेरिएंट का संकेत देता है। यह फोन MT6833P पर आधारित होगा जो MediaTek Dimensity 810 चिपसेट हो सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस में 8 जीबी रैम दी जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो POCO M4 Pro 5G में एंड्रॉइड 11 दिया जा सकता है। इस पर MIUI कस्टम यूजर इंटरफेस दिया गया है। यह फोन 5G NR कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही यह GSM, WCDMA, LTE, 5GHZ वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC, GNSS और FM जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि POCO M4 Pro 5G, Redmi Note 11 स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3mr6VE2

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट