Leak... बस इतनी होगी Redmi Watch 2 की कीमत! लॉन्च से पहले प्राइस आया सामने, जानें क्या होगी आपके बजट में

नई दिल्ली। Redmi Note 11 सीरीज को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही को भी लॉन्च किया जाना है। इसे फिलहाल चीनी मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें Redmi Watch के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। एक फ्रेश लीक के अनुसार, Redmi Watch 2 की कीमत की जानकारी चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्पॉट की गई है। इससे पहले Redmi Note 11 की कीमत भी लीक गई थी। तो चलिए जानते हैं Redmi Watch 2 की संभावित कीमत क्या बताई जा रही है। Redmi Watch 2 की संभावित कीमत: लीक के अनुसार, Redmi Watch 2 की कीमत को JD.com पर देखा गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Watch 2 की कीमत CNY 399 यानी करीब 4,600 रुपये हो सकती है। Redmi Watch 2 के संभावित फीचर्स: टीजर के मुताबिक, Redmi Watch 2 में 1.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया होगा। बता दें कि Redmi Watch में 1.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया था। Redmi Watch 2 में बड़ा एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह डीपर ब्लैक लेवल्स और बेहतर कॉन्ट्रास्ट उपलब्ध कराता है। यह पहले से बेहतर बैटरी लाइफ उपलब्ध कराता है क्योंकि जब पावर एफिशियंसी की बात आती है तो AMOLED पैनल को उनके एलसीडी काउंटरपार्ट्स की तुलना में बेहतर माना जाता है। Redmi ने यह भी टीज करते हुए बताया है कि यह नई स्मार्टवॉच पतले बेजल्स के साथ पेश की जा सकती है। इसमें Redmi Watch के मुकाबले बड़ा स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया होगा। लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Watch 2 के प्री-सेल रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर्स को CNY 50 यानी करीब 600 रुपये देने होंगे। इसे तीन रिस्ट स्ट्रैप कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें एलीगेंट ब्लैक, आईवरी और स्पेस ब्लू कलर शामिल होगा। यह स्मार्टवॉच कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ पेश की जाएगी। साथ ही रियल-टाइम नोटिफिकेशन्स भी शामिल होंगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2Zm5xtE

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट