फिटनेस होगी सबसे तगड़ी! boAt Vertex स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत होगी आपके बजट में फिट

नई दिल्ली। ने भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है जिसका नाम boAt Vertex स्मार्टवॉच है। आपको बता दें कि इस स्मार्टवॉच को फिटनेस लवर्स की जरूरतों को समझते हुए तैयार किया गया है जिसके चलते इसमें आपको बेहतरीन फिटनेस फीचर्स देखने को मिलेंगे। अगर आप रोजमर्रा के कामों के साथ ही अपनी फिटनेस को भी तरजीह देते हैं तो ये स्मार्टवॉच आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन सबैत हो सकती है। boAt Vertex स्मार्टवॉच: कीमत और उपलब्धता boAt Vertex स्मार्टवॉच को भारत में 2499 रुपये की किफायती कीमत पर उतारा गया है जिसे ग्राहक आसानी से परचेज कर सकते हैं। स्मार्टवॉच को डीप ब्लू, एक्टिव ब्लैक, रेजिंग रेड या कूल ग्रे सहित तीन शानदार कलर ऑप्शंस में उतारा गया है। BoAT वर्टेक्स स्मार्टवॉच को यूजर Flipkart और boAt वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। boAT वर्टेक्स स्मार्टवॉच: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर boAT वर्टेक्स स्मार्टवॉच में रिस्पॉन्सिव टच इंटरफेस के साथ 1.69 इंच का कैपेसिटिव स्क्वायर डायल है। वर्टेक्स स्मार्टवॉच हार्ट रेट और SPO2 ट्रैकर्स सहित विभिन्न हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स से लोडेड है। इस स्मार्टवॉच में लगा हुआ हार्ट रेट ट्रैकर 24 घंटे काम करता है और दिल की धड़कन असामान्य नजर आने पर यूजर्स को फ़ौरन ही इसकी जानकारी देता है जिससे यूजर स्थिति गंभीर होने से पहले ही अलर्ट हो जाएं। BoAt Vertex बिल्ट-इन स्लीप ट्रैकर के साथ स्लीप पैटर्न की निगरानी में भी मदद करता है। स्लीप मॉनिटर आपकी नींद के चरणों को ट्रैक करता है (हल्की, गहरी और जाग्रत) आपको आपके नींद के स्वास्थ्य का डीटेल्ड कन्क्लूजन देता है। boAT वर्टेक्स स्मार्टवॉच में गाइडेड ब्रीदिंग फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर अपने स्ट्रेस लेवल को भी कम कर सकते हैं। वर्टेक्स boAt क्रेस्ट ऐप के साथ पेयर हो जाती है। अगर बात करें बैटरी की तो जो लोग अपनी स्मार्टवॉच को चार्ज करने का समय नहीं निकाल पाते हैं उन्हें boAT वर्टेक्स स्मार्टवॉच को चार्ज करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि मामले में, घड़ी एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकती है। वर्टेक्स एक IP67-प्रमाणित बाड़े के साथ पसीना, छप और धूल प्रतिरोधी भी है ताकि आप इसे पसीने से तर वर्कआउट या लंबे समय तक चलने के दौरान भी पहन सकें।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nHSHOy

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट