Apple iPhone यूजर्स हो जाएं सावधान! आपके डेटा पर है Facebook की बुरी नजर

नई दिल्ली। अगर आप यूजर हैं और का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, क्योंकि आपको सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, ऐसी खबर सामने आई है कि Facebook आईफोन यूजर्स की जासूसी कर रहा है। कहा जा रहा है फेसबुक आईफोन यूजर्स की हर एक चीज पर नजर रखता है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई और कितनी अफवाह है, इसके बारे में विस्तार से बताते हैं । दरअसल, कुछ सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने फोर्ब्स के माध्यम से आईओएस उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि उनके डिवाइस पर इंस्टॉल Facebook App अभी भी एक्सेलेरोमीटर की मदद से उनके डेटा पर नजर रखे हुए हैं। भले ही, आईओएस यूजर ने थर्ड पार्टी ऐप ट्रैकिंग से बाहर निकलने का विकल्प चुना हो। कैसे काम करता है एक्सेलेरोमीटर?बता दें कि एक्सेलेरोमीटर आपकी गतिविधियों के आधार पर आपके लोकेशन डेटा को रिकॉर्ड करता है और इस तरह फेसबुक ट्रैक कर सकता है कि आप दिन के एक निश्चित समय में कहां हैं और कब हैं? इस तरह से फेसबुक आपके व्यवहार और आदतों का पता लगा सकता है। आपके जागने, सोने, यहां तक की घूमने पर भी नजर डेटा की मदद से Facebook कथित तौर पर आपको अपने आस-पास के लोगों से भी जोड़ सकता है, फिर चाहें वो कोई अजनबी ही क्यों न हो। इतना ही नहीं, एक्सेलेरोमीटर डेटा कथित तौर पर फेसबुक को यह जानने में भी मदद कर सकता है कि क्या आप किसी ऐप का उपयोग करते हुए लेट रहे हैं, बैठे हैं या फिर चल-घूम रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर तलाल हज बेकरी और टॉमी माईस्क ने फोर्ब्स को दिए एक बयान में ये चेतावनी दी है कि "फेसबुक हर समय एक्सेलेरोमीटर डेटा पढ़ता रहता है। यदि आप फेसबुक को अपनी लोकशन तक पहुंचने की अनुमति नहीं देते हैं, तब भी ऐप कभी भी आपकी सटीक लोकेशन का अनुमान लगा सकता है, जो आपको उसी वाइव्रेशन पैटर्न से मेल खाने वाले उपयोगकर्ताओं के साथ समूहित कर सकता है, जो आपका फ़ोन एक्सेलेरोमीटर रिकॉर्ड करता है। उन्होंने ये भी बताया कि यह समस्या फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को प्रभावित करती है, हालांकि, व्हाट्सएप के साथ, इस सुविधा को डिसेबल करना संभव है। टॉमी माइस्क ने रिपोर्ट में यह भी जोड़ा कि उन्होंने टिकटॉक, वीचैट, आईमैसेज, टेलीग्राम और सिग्नल का भी टेस्ट किया और इसमें ये पाया कि वे उपयोगकर्ता की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए एक्सेलेरोमीटर का उपयोग नहीं करते हैं। वहीं, अभी के लिए तो ऐसा लगता है कि एक्सेलेरोमीटर ट्रैकिंग को बंद करने का कोई तरीका नहीं है। हालांकि एक तरीका ये जरूर हो सकता है कि आप ऐप को डिलीट करके फेसबुक की जासूसी को फिलहाल के लिए रोक सकते हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3vLqGsJ

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट