नई दिल्ली। अगर आप एक स्मार्टवॉच खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 3 नये वियरेबल्स लेकर आया है। Amazfit ने भारत में Amazfit GTR 3, और को लॉन्च कर दिया है। ये तीनों ही स्मार्टवॉच दमदार फीचर्स से लैस हैं जो यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। ऐसे में आज हम आपको इनके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि Amazfit ने जो वियरेबल्स लॉन्च किए हैं उनमें कंपनी ने खुद के ही Zepp OS platform का इस्तेमाल किया है। इस प्लेटफॉर्म की बदौलत ये स्मार्टवॉच कुछ दमदार फीचर्स से लैस हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के दौरान यूजर्स को नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस मिलता है। ये वियरेबल्स एंड्रॉइड और आईओएस के साथ कम्पैटिबल हैं और यूजर्स को Google फिट या ऐप्पल हेल्थ के साथ डेटा सिंक करने की अनुमति देता है। अन्य खासियतों की बात करें तो इनमें 24 आवर हेल्थ मैनेजमेंट, हाईटेक स्लीप ट्रैकिंग, वॉइस कंट्रोल, पीरियड्स ट्रैकिंग जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर ये वियरेबल्स यूजर्स को फिट रखने के साथ ही दैनिक कार्यों में उनकी मदद करेंगे। AMAZFIT GTR 3 PRO: कीमत 18,999 रुपये। Amazfit GTR 3 Pro में यूजर्स को 1.45-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जाती है। आपको इसमें 150 से अधिक बिल्ट-इन स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जो आपके स्ट्रेस लेवल पर नजर भी रखते हैं। इसके साथ ही आपको स्मार्ट रिकग्निशन भी मिलता है। अगर बात करें बैटरी लाइफ की तो आपको Pro में 450mAh ऑफर की जाती है। दावे के अनुसार ये बैटरी 12 दिनों तक की नॉन-स्टॉप काम कर सकती है। इसमें सांग्स के लिए 2.3GB की स्टोरेज भी मल्टी है साथ ही आप कॉलिंग भी कर पाएंगे। AMAZFIT GTR 3: कीमत 13,999 रुपये। Amazfit GTR 3 में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। इसमें यूजर्स को 1.39 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 450mAh की बैटरी के साथ आती है। इसकी बैटरी 21 दिनों तक चल सकती है। AMAZFIT GTS 3: कीमत 13,999 रुपये। Amazfit GTS 3 में यूजर्स को 1.75-इंच का AMOLED डिस्प्ले ऑफर किया जाता है। अगर बात करें बैटरी की तो इसमें यूजर्स को 250mAh की बैटरी ऑफर की जाती है जो पूरे दो हफ्तों तक काम कर सकती है है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3C7zuvo
0 Comments