नई दिल्ली। बीते कुछ सालों से स्मार्टफोन में डिजाइन के मामले में कुछ ज्यादा करने के लिए बचा ही नहीं है, इसके चलते स्मार्टफोन काफी उबाऊ हो गए हैं। जबकि Samsung और Motorola जैसी कंपनियां फोल्डेबल फोन लेकर आ रही हैं। इतना होने के बाद कुछ पुराने फोन ऐसे हैं, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। इन फोन को जब भी देखा जाता है तो यह भावनाओं और पुरानी यादों को जगाते हैं। कुछ फोन तो इतने ज्यादा शानदार थे कि अगर दोबारा नए पीचर्स के साथ आ जाएं तो साल 2021 में उनकी जमकर बिक्री हो। मार्केट में Blackberry और Nokia जैसी कंपनियां स्मार्टफोन की रेस में पीछे छूट गईं, क्योंकि उन्होंने अपने फोन में लेटेस्ट फीचर्स को शामिल नहीं किया था, मगर ऐसा नहीं है कि यह अभी-भी नहीं हो सकता है। आज हम आपको उन पुराने फोन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दोबारा नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया तो काफी ज्यादा पसंद किया जाएगा। Nokia 7710- उस दौर का स्मार्टफोन कहा जाता था। इस फोन 2004 में लाया गया था और उसका डिजाइन इतना अलग था जो कि आज भी लोकप्रिय है। इस फोन टचस्क्रीन डिस्प्ले, कॉर्नर में फिजिकल बटन दिए गए थे और इसका इस्तेमाल लैंडस्केप व्यू में होना था। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 2GB तक माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता था। इस फोन में दिया गया इंटीग्रेटेड कैमरा मल्टीपल-फॉर्मेट वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर देता था। इस फोन में MP3, AAC, RealAudio 7 और 8, WAV, MIDI और AMR जैसे कई ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट भी था। अगर Nokia का यह फोन हाईटेक स्पेसिफिकेशन के साथ लेकर आता है तो उसे जमकर खरीदा जाएगा। Sony Ericsson P900- Sony Ericsson का पहला ट्रू PDA एक दमदार फोन था। अब तक हमने किसी और में ऐसा कुछ नहीं देखा है। बेशक हमें उस फोन के नए मॉडल मिले, लेकिन P900 उस दौर का सबसे हाइटेक फोन था। इस फोन में एक टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई थी जो कि स्टाइलस, नेविगेशन के लिए एक जॉग-व्हील और एक बेहतरीन ईमेल क्लाइंट को सपोर्ट करती थी। हाइटेक फीचर्स के साथ आज स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। Nokia N-Gage QD- उस दौर का काफी लोकप्रिय फोन था। ऐसा फोन हम आज के समय में चाहते हैं। गेमिंग स्मार्टफोन होने के बाद भी कई गेम टच स्क्रीन के साथ खेलना में मजेदार नहीं लगते हैं। फिजिकल बटन हमेशा गेमर्स पसंद करते हैं। Nokia हैंडहेल्ड गेमिंग मार्केट में कब्जा करने के लिए N-Gage QD जैसे फोन लॉन्च कर सकता है। N-Gage QD काफी पसंद किए जाने वाला फोन था और अगर यह नए स्पेसिफिकेशन के साथ आता है तो आज भी लोकप्रिय बन सकता है। Motorola Aura- Motorola का यह फोन डिजाइन के मामले में काफी शानदार था, जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था। 2000 के दशक के आखिर में बात करें तो इस प्रकार का डिजाइन बड़ी बात थी। Motorola ने दुनिया को दिखाया कि क्वालिटी वाले सामान का इस्तेमाल करके प्रीमियम फोन कैसे तैयार किया जाता है। इस फोन के टंगस्टन कार्बन कार्बाइड से बने स्टील गियर थे जो रेसिंग कार इंजन में मिलते थे। अगर Motorola इस फोन को हाइटेक स्पेसिफिकेशन के साथ लाता है तो यह दुनिया को अपना दीवाना बना सकता है। Nokia 5800 XpressMusic- Nokia ने टच स्क्रीन के साथ एक फोन पेश किया था जो कि एक स्टाइलस के साथ काम करता था। हालांकि ये कंपनी के लिए कुछ खास काम नहीं कर पाया। मगर आज के समय में अगर इस फोन को कुछ खास फीचर्स के साथ पेश किया जाता है तो यह Nokia के फैंस के बीच काफी लोकप्रिय साबित हो सकता है। इस फोन में रियर में 3.2 मेगापिक्सल कार्ल जीस लेंस दिया गया था। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में म्यूजिक, फोटो गैलरी और वेब ब्राउजर तक एक्सेस के लिए डेडिकेटेड मीडिया बार की दी गई थी। फोन के इस्तेमाल के लिए स्टाइलस की जरूरत नहीं थी और इसे टचस्क्रीन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते थे।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3GtZmV9
0 Comments