तो मार्केट में आपने कई देखे होंगे क्या आप लोगों ने कभी ब्रांड के Foldable मॉडल्स देखा है, नहीं तो हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें फोल्डेबल Apple iPhone मॉडल की झलक देखने को मिली है। लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा है कि ऐपल भी अपने फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है लेकिन कंपनी ने अब तक इस बात पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पिछले कई सालों से जो भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनसे इस बात का संकेत मिला है कि फोन iPhone Flip हो सकता है। हाल ही में यूट्यूब चैनल Concepts iPhone ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें ऐपल फोल्डेबल फोन या फिर कह लीजिए iPhone Flip की झलक देखने को मिली है। ये भी पढ़ें- कॉन्सेप्ट आईफोन यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर की गई वीडियो में आईफोन फ्लिप पिछले महीने लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 3 की तरह एक क्लैमशेल डिजाइन को स्पोर्ट करते हुए दिख रहा है। स्टेनलैस स्टील कर्व्ड-एज चेसिस और मैटेलिक बॉडी की वजह से वीडियो में दिख रहा iPhone Flip काफी हद तक iPhone 12 Pro जैसा लग रहा है जिसे पिछले साल उतारा गया था। आईफोन फ्लिप भी बड़े नॉच के साथ ही वीडियो में नजर आ रहा है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि कंपनी आगामी iPhone 13 में नॉच के साइज को छोटा कर सकती है और ऐसा आईफोन फ्लिप में देखने को मिल सकता है। ये भी पढ़ें- रिपोर्ट से पता चलता है कि में 120 हर्ट्ज प्रो मोशल लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले हो सकती है और कंपनी फोन में एम1 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकते है, बता दें कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल iPad Pro टैबलेट्स में भी कंपनी ने किया है। इसके अलावा वीडियो से पता चलता है कि लेटेस्ट iPhone मॉडल में दो बायोमैट्रिक-बेस्ड सिक्योरिटी फीचर्स, फेस आईडी और टच आईडी देखने को मिल सकते हैं। वीडियो को देखने से पता चलता है कि iPhone Flip फोन को एयर चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ सिल्वर, टैंगरिन, प्रोडक्ट रेड और रोज गोल्ड रंग में उतारा जा सकता है। ये भी पढ़ें- जैसा कि हमने आपको बताया Apple ने फिलहाल अपने फोल्डेबल डिस्प्ले वाले फोन को लॉन्च करने के प्लान के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/38K0d44
0 Comments